फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से पुर्जे न मिलने से ठप हो गई किसानों की मशीनें

Sun, 15 Nov 2020 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीन से उपकरणों का आयात बंद होने से हिमाचल के कृषकों को मशीनरी के लिए स्पेयर पार्ट नहीं मिल रहे हैं। किसानों को पावर टिल्लर, स्प्रेयर, वुड कट्टर और अन्य उपकरणों के लिए पुर्जे नहीं मिल रहे हैं। किसानों की कई मशीनें इससे ठप हो गई हैं। कृषि और बागवानी विभाग खेतीबाड़ी के उपकरणों पर उपदान देते रहे हैं।

विज्ञापन


राज्य के बागवानी विभाग की ओर से इसे किसी भी कंपनी के उपकरणों पर दिया जाता रहा है, चाहे वह चीन की कंपनी हो या किसी और देश की रही हो। हालांकि, कृषि विभाग ने कुछ कंपनियों को ही एंपैनल किया है। पूर्व में इसमें कुछ चीनी कंपनियां भी रही हैं। यह उपदान विभिन्न उपकरणों पर अलग-अलग दर से दिया जाता रहा है।

हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से कृषि और बागवानी विभागों को एक पत्र आया है। इस पत्र के अनुसार किसी भी चीनी कंपनी के उपकरणों की खरीद पर यह उपदान देय नहीं होगा। इसके अलावा चीन से इन उपकरणों और इनके पुर्जों का आयात भी बंद किया जा चुका है। इससे जिन किसानों और बागवानों ने पुराने उपकरण खरीदे हैं, उन्हें दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन


बागवानी निदेशालय में विषय विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार के कृषि मैकेनिज्म के उप अभियान में नोडल एजेंसी यानी कृषि विभाग की ओर से एक सर्कुलर निकाला गया है, जिसमें चीन में बनी मशीनरी को हतोत्साहित करने को कहा गया है। ऐसे में स्वाभाविक है कि चीन से मशीनरी और पुर्जे लाने बंद किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें