फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा न किए तो कटेंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बिजली बोर्ड तकलेच की उपभोक्ताओं के पास लाखों की राशि फंसी हुई है। लंबे समय से हजारों उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किए हैं। इसके चलते बोर्ड को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में विद्युत बोर्ड ने कड़ा संज्ञान लेते हुए उपभोक्ताओं को चेताया है कि यदि जल्द बिजली बिल जमा नहीं किए गए तो बिना नोटिस के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक विद्युत बोर्ड तकलेच के तहत नीरथ, तकलेच, नरैण, बाहली, देवठी, दरकाली और जोगणी आदि क्षेत्रों में उपभोक्ताओं ने अभी तक बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। इसके चलते बोर्ड को खासी चपत लग रही है। हजारों उपभोक्ताओं के पास विद्युत बोर्ड की करीब 20 लाख रुपये की राशि फंसी हुई है। बोर्ड के मुताबिक कई उपभोक्ता बीते लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बोर्ड ने उपरोक्त क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को चेताते हुए कहा है कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे जल्द भुगतान कर दें अन्यथा विद्युत बोर्ड ऐसे उपभोक्ताओं के बिना नोटिस के बिजली कनेक्शन काट देगा। उधर, विद्युत बोर्ड उपमंडल तकलेच के सहायक अभियंता अनुराग ने कहा कि बोर्ड के करीब 20 लाख रुपये के बिजली बिलों का उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं किया है। उन्होंने उपभोक्ताओं को साफ शब्दों में कहा है कि जल्द बिजली बिलों का भुगतान करें अन्यथा बोर्ड बिना नोटिस थमाए उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें