फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर और ग्रामीण हलकों में 20 से अधिक इलाकों में आज पावर कट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित रहेगी आपूर्ति
विज्ञापन

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के 20 से अधिक इलाकों में रविवार को बिजली कट लगेगा। इसके चलते लोगों को करीब सात घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिजली बोर्ड के अनुसार विकास एवं रखरखाव कार्यों के चलते शटडाउन लिया गया है।

शहर में शिल्ली चौक से यूथ कांप्लेक्स तक भूमिगत यूटिलिटी डक्ट निर्माण के लिए एलटी लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। इस कार्य के चलते मेट्रोपोल, यूथ कांप्लेक्स, एचपीटीडीसी लिफ्ट, तृप्ति, फूड कोर्ट, जाखू रोपवे, होटल प्रशांत, होटल ली-टेलबॉट, होटल चंदन, होटल रॉक सी, रेडटेप, लाल एंड संस, होटल ईव, शिमला क्लब तथा आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली बोर्ड का कहना है कि यह कार्य 26 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत उपमंडल छोटा शिमला के सहायक अभियंता विपिन कश्यप ने यह जानकारी दी है। वहीं शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत 22 केवी चाबा पावर हाउस फीडर की क्षतिग्रस्त लाइन पर रिसैगिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 22 केवी गुम्मा-कधारघाट और 22 केवी गुम्मा-बसंतपुर फीडर पर 26 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। बिजली बोर्ड के अनुसार इस दौरान जलोग विद्युत उपमंडल का पूरा क्षेत्र, बसंतपुर, डढेओग, घैणी, मंढोड़घाट, मंडयालू, मांजू-डाबरी, नडूखर, जांडर, कोटला, बझोल, थाची, पाहल, नलग, बमोत, दाड़गी, सोहल और चनावग सहित संबंधित फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल सुन्नी के सहायक अभियंता ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें