फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मालरोड पर अब बरसात के बाद होगा डक्ट का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए खोदाई और अन्य निर्माण कार्य पर रोक, खेल परिसर तक किया जा रहा है डक्ट का निर्माण
विज्ञापन


बिजली और अन्य केबल किए जा रहे हैं भूमिगत

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में छोटा शिमला से लेकर विली पार्क तक मालरोड पर बिजली केबल, पानी की लाइन और इंटरनेट तथा मोबाइल केबल को अंडरग्राउंड करने का चल रहा कार्य बंद कर दिया है।

बारिश के चलते भूस्खलन के खतरे को देखते हुए खोदाई और अन्य निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। अब बरसात खत्म होने के बाद ही लोक निर्माण विभाग आगे का काम शुरू करेगा। इस प्रोजेक्ट पर 146 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अभी तक छोटा शिमला से खेल परिसर तक दो किलोमीटर डक्ट का निर्माण हो चुका है। चार्ली विल्ला तक काम पूरा होने के बाद अब खेल परिसर तक डक्ट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही बिजली केबल, टेलीफोन केबल और पानी की सप्लाई लाइन बिछाने का काम भी जारी है। निर्धारित समय सीमा के अनुसार 30 जुलाई तक छोटा शिमला से खेल परिसर तक बेतरतीब तरीके से खंभों पर लटके तार अंडरग्राउंड किए जाएंगे। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट की लाइन के लिए आकर्षक खंभों पर लाइट लगाने का कार्य भी पूरा किया जाना है। बरसात के कारण बाहरी कार्यों में आ रही दिक्कतों को देखते हुए विभाग टारिंग का काम मौसम साफ होने के बाद करेगा। डक्ट निर्माण करवा रहे लोक निर्माण विभाग डिविजन-3 के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा और सहायक अभियंता हेमराज वर्मा ने बताया कि खेल परिसर तक शेष डक्ट का कार्य पूरा होने के बाद बरसात को देखते हुए बाकी कार्यों को कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा। मौसम खुलने के बाद ही आगे का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओकओवर से लोक भवन तक कार्य पूरा
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर से लोक भवन तक बिजली, पानी और अन्य केबल को अंडरग्राउंड करने के लिए डक्ट निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग लगभग पूरा कर चुका है। यहां भी केबल और पानी की लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। विली पार्क तक बनने वाली मल्टी यूटिलिटी डक्ट का निर्माण मालरोड, सीटीओ चौक, एजी कार्यालय और विधानसभा होते हुए विली पार्क तक किया जाना है। इसके अलावा लोअर बाजार में बिजली, पानी, इंटरनेट और मोबाइल केबल को अंडरग्राउंड करने के लिए अलग-अलग पाइप बिछाए जाएंगे, जिसके लिए डक्ट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें