पंथाघाटी सब स्टेशन में 12 से 14 जून तक केबल तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा।
इसके चलते 12, 13 और 14 जून को मैहली में विद्युत आपूर्ति सुबह दस से सायं पांच बजे तक बाधित रहेगी।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को तीन दिनों का परेशानियों से जूझना होगा।
गर्मियों के मौसम में विद्युत बोर्ड बिजली की लाइनों की रिपेयर और बदलने का काम करता है ताकि बरसात और सर्दियों के मौसम में लोगों को सामान्य आपूर्ति मिलती रहे।
विद्युत बोर्ड ने जनता को सूचना देते हुए कहा कि बिजली की कोई कमी नहीं है, सिर्फ मरम्मत कार्यों की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।