फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्कर में बत्ती गुल, अंधेरे में लोगों ने मनाई दिवाली

Fri, 13 Nov 2015 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के चक्कर और कामना देवी क्षेत्र में बुधवार को बिजली के गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।शाम साढ़े छह बजे बिजली पूरे क्षेत्र से गुल हो गई थी। इस दौरान लोगों को अंधेरे में ही पकवानों को बनाना पड़ा।
विज्ञापन


कामना देवी के स्थानीय निवासी विनोद लखनपाल ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को दीपावली वाले दिन भी दोगुनी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे बीतने के बाद भी विभाग नींद से नहीं जाग पाया है।

इलाके में करीब दो सौ से तीन सौ घर है, इन घरों में हजारों की संख्या में लोग रहते है। वीरवार शाम तक भी बिजली की आपूर्ति बहाल नही हो पाई है।

मोहिनी नेगी, राज रानी, डा. अशोक शर्मा, बिपाशा पॉल, संदीप नेगी, डा. केके शर्मा, पवन भारद्वाज, सहदेव नेगी और अनीता ने बताया कि रिहायशी इलाका होने के यहां पर भारी संख्या में लोग रहते हैं। दीपावली का त्योहार भी कुछ खास नही मना पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय बिजली की तार टूट गई थी। जिसे कि विभाग के कर्मियों द्वारा तारों को जोड़ा जा रहा है। बिजली की सप्लाई जल्द बहाल कर दी जाएगी।
- सीके चतुर्वेदी, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें