राज्य बिजली बोर्ड, पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन और पावर कारपोरेशन में अब परफार्मेंस के हिसाब से पोस्टिंग दी जाएगी। सरकार ने युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कम काम वाली सीटों में बरसों से डेरा डाले हुए अधिक अफसरों और कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे।
केंद्रीय बिजली बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य बिजली बोर्ड की जिन सीटों पर काम कम है, वहां अधिक स्टाफ तैनात है। जबकि जिन सीटों पर काम अधिक है, वहां कम स्टाफ सेवाएं दे रहा है। इसके चलते सरकार ने बिजली बोर्ड को युक्तिकरण करने के आदेश दिए हैं।