फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिनियुक्ति से लौटे चार आईएएस अधिकारियों को मिली तैनाती, सात एचएएस को बदला

Mon, 30 Sep 2019 06:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से प्रशिक्षण लेकर लौटे 2017 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को एसडीएम पद पर तैनाती दी है। दो अन्य आईएएस अधिकारियों को विभाग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपने के साथ सात एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। प्रतिनियुक्ति से लौटे चार आईएएस अधिकारियों में जफर इकबाल को एसडीएम सरकाघाट, शिवम प्रताप सिंह को एसडीएम चंबा, किरण भडाना को एसडीएम नादौन और निवेदिता नेगी को एसडीएम मंडी के पद पर तैनाती दी है।

विज्ञापन


दो आईएएस अधिकारी राज्यपाल के सचिव, निदेशक शून्य लागत प्राकृतिक खेती व विशेष सचिव कृषि राकेश कंवर को एमडी एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड और एमडी एचपी एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड व निदेशक आयुर्वेद डीके रतन को निदेशक खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। सरकार ने जिन सात एचएएस अधिकारियों को ट्रांसफर किया है।

उनमें आरटीओ शिमला भूपिंद्र कुमार को एमडी मिल्कफेड, एसडीएम चंबा दीप्ति मल्होत्रा को संयुक्त निदेशक पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा, एसडीएम नादौन दिलेराम को आरटीओ शिमला और जीएम (प्रशासन/प्रोजेक्ट) एसपीवी शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड शिमला अजीत कुमार भारद्वाज को संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला के साथ जीएम (प्रशासन/प्रोजेक्ट) एसपीवी शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड शिमला का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा राम प्रसाद को एसी टू डीसी चंबा, एसडीएम मंडी सन्नी शर्मा को जीएम प्रदेश कौशल विकास निगम शिमला और एसडीएम सरकाघाट बाल कृष्ण को उपसचिव कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पद पर बदला गया है। संयुक्त सचिव नगर निगम शिमला अनिल कुमार शर्मा को संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास के पद पर तबदील किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें