फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाढ़, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 11 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
डीजीपी सीताराम मरडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच के फैसले के सामने आने के बाद पुलिस के लिए एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के सुप्रीम फैसले के बाद सोशल मीडिया पर मंदिर समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाढ़ आ गई है। पोस्ट सामने आने के बाद हिमाचल पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि लोग उत्साह मनाने के दौरान इस बात का खास ध्यान रखें कि उनकी किसी बात या टिप्पणी से समाज के दूसरे वर्ग पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। साथ ही किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट भी शेयर न करने को कहा गया है।

विज्ञापन


डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि फील्ड पर तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश से एक दिन पहले ही फोर्स को सतर्कता बरतने और संवेदनशील स्थानों की निगरानी के लिए निर्देश जारी कर दिए गए थे। सीआईडी की साइबर क्राइम और जिलों में तैनात साइबर क्राइम सेल के जवानों को भी सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए कहा गया है। फैसला आने के बाद लोग लगातार फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। वैसे तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सभी मानते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि कोई पक्ष इतना खुश न हो जाए कि दूसरे पक्ष को अच्छा न लगे। इसलिए निगरानी की जा रही है ताकि विवादित पोस्ट को डिलीट कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें