विज्ञान संकाय (मेडिकल) में पुष्पांजलि ने पाया पहला स्थान संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। राजकीय मॉडल बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर शिमला का मंगलवार को कक्षा 9वीं और 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति रही।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार कक्षा 11वीं के कला संकाय में नव्या शर्मा ने 99% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नव्या शर्मा पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की टॉपर रह चुकी हैं। कला संकाय में भूमि ने 95.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय और लक्षिता ने 95.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय (मेडिकल) में पुष्पांजलि ठाकुर ने 444 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रिया ठाकुर ने 443 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा आकांक्षा नेगी ने 442 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान संकाय (नॉन-मेडिकल) में निकिता शर्मा ने 478 अंक प्राप्त कर प्रथम, आकृति ठाकुर ने 471 अंक प्राप्त कर द्वितीय और प्रियांशी शर्मा एवं यक्षिता ठाकुर ने 467 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में कशिश ने 471 अंक प्राप्त कर प्रथम, स्वाति ने 451 अंक प्राप्त कर द्वितीय और वैष्णवी ने 450 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कक्षा 9वीं में लाव्या ने 672 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, वाणी दयाल ने 671 अंक प्राप्त कर द्वितीय और प्राची गुप्ता ने 670 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणामों के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को निराश न होकर अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की। इस अवसर पर परीक्षा परिणाम के साथ एक जनरल हाउस का भी आयोजन किया गया जिसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में विद्यालय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।