जुन्गा (शिमला)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 का अंतिम शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अध्यापकों और अभिभावकों ने मिलकर आगामी शैक्षणिक सत्र को अधिक प्रभावी बनाने पर विभिन्न उपायों एवं योजनाओं पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चिंतन किया। प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने कक्षा 9वीं और 11वीं का वार्षिक परिणाम घोषित करते हुए बेहतर परिणाम के लिए सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कक्षा 9वीं और 11वीं दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 9वीं में प्रियांशी ने 630 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और 11वीं कक्षा में तीनों संकायों में शिवानी ने 462 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। संवाद