फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंडर-14 प्रतियोगिता में पोर्टमोर और माउंट स्कूल शिवालिक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी मैच में किया दमदार प्रदर्शन, पोर्टमोर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू को हराकर फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन

माउंट शिवालिक की टीम ने छोटा शिमला को हराया
बैडमिंटन प्रतियोगिता में शोघी स्कूल की टीम जीती
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल में सोमवार को खंड स्तरीय अंडर-14 गर्ल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, कबड्डी, योग और भाषण सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

कबड्डी में पोर्टमोर और माउंट शिवालिक स्कूलों की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। बैडमिंटन प्रतियोगिता में शोघी ने जीत हासिल की। वहीं कबड्डी के एक अन्य मैच में जीएसएस टुटू विजयी रहा। कबड्डी के सेमीफाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। दूसरे कबड्डी सेमीफाइनल में माउंट शिवालिक की टीम ने छोटा शिमला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल को हराया। शोघी की टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया। एक अन्य कबड्डी मैच में जीएसएस टुटू ने जीएचएस बमोत को मात दी। टुटू की टीम भी अगले दौर में पहुंच गई। प्रतियोगिता में खेल स्पर्धाओं के साथ-साथ शाम को योग एवं भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन आयोजनों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खंड शिमला के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सभी स्पर्धाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें