फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस सड़क के भरोसे शहर, उसकी ही अनदेखी

Mon, 13 Apr 2015 10:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस सड़क के भरोसे पूरे शहर की ट्रैफिक है, उसी की अनदेखी की जा रही है। सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करोड़ों खर्च करने के दावे प्रशासन और सरकार की ओर से किए जाते हैं लेकिन राजधानी की एक सड़क ऐसी भी है, जिसको लेकर लापरवाही दिखाई जा रही है।
विज्ञापन


सर्कुलर रोड बंद होने के बाद शहर का पूरा ट्रैफिक टूटीकंडी बाईपास पर डायवर्ट कर दिया गया है। लोगों के पास आवाजाही के लिए एक मात्र विकल्प टूटीकंडी बाईपास है लेकिन इस सड़क को लेकर भी विभाग और प्रशासन अनदेखी बरत रहा है।

बाईपास रोड गड्ढों में तबदील हो गया है। लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाहन चालक जान जोखिम में डाल कर इस सड़क पर गाड़ियां चला रहे हैं।
विज्ञापन


पूरे शहर के बसों और छोटे वाहनों के ट्रैफिक के लिए डायवर्ट की इस सड़क की हालत इतनी खराब है कि दुपहिया, छोटे वाहनों के साथ बसों को भी इससे गुजरना मुश्किल हो रहा है।

लोनिवि एनएच और प्रशासन ने आज तक इस गड्ढों में तबदील हुई सड़क की दशा को सुधारने को कदम नहीं उठाए। जिससे हर रोज इस सड़क से गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानी पेश आ रही है।

पूरे शहर के ट्रैफिक का बोझ ढो रही इस सड़क में जगह जगह पड़े गड्ढों से हर समय छोटे वाहनों की दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। लोगों की परेशानी के साथ सड़क खराब होने से गाड़ियों को नुकसान हो रहा है।

स्वीकृति के लिए भेजा एस्टीमेट: चौहान
लोक निर्माण विभाग के एनएच ढली सब डिविजन के एसडीओ विजय चौहान का कहना है कि खलीनी से फागली तक की सड़क की टारिंग का करीब तीस लाख का एस्टीमेट तैयार कर डिविजन कार्यालय सोलन को भेजा गया है।
विज्ञापन


मंजूरी मिलने और मौसम के साफ होने पर ही सड़क की टारिंग कर कार्य किया जा सके गा। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत को सुधारा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें