शिमला। भौंट पंचायत को जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को इस मार्ग पर आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर करवाया गया कार्य भी सही ढंग से नहीं हुआ है। इसके चलते पैदल आवाजाही करने वाले बच्चों और बुजुर्गों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।इस समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी प्रसारित हुआ है। इसमें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से सड़क की हालत सुधारने और इसे पक्का करने की मांग उठाई है। इसके अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री से भी मामले में हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करवाने की मांग की गई है। भौंट पंचायत के प्रधान विक्रम ठाकुर ने बताया कि सड़क की समय-समय पर मरम्मत करवाई जाती है।