फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटकीय घटनाक्रम के बाद सोलन नगर निगम में कांग्रेस ने बनाए मेयर-डिप्टी मेयर

Fri, 16 Apr 2021 09:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन

सार

नाटकीय घटनाक्रम के बाद 17 पार्षदों वाले सोलन नगर निगम में आखिरकार कांग्रेस ने बाजी मारते हुए मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस पार्षद पूनम ग्रोवर को मेयर और राजीव कौड़ा को डिप्टी मेयर चुना गया। पूनम ने 17 में से नौ वोट हासिल किए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि पूनम ग्रोवर पहले ढाई वर्ष और उसके बाद सरदार सिंह ठाकुर अगले ढाई वर्ष तक महापौर होंगे, जबकि उपमहापौर पर फैसला बाद में लिया जाएगा।
विज्ञापन
पूनम ग्रोवर को मेयर और राजीव कौड़ा को डिप्टी मेयर बनाया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाटकीय घटनाक्रम के बाद 17 पार्षदों वाले सोलन नगर निगम में आखिरकार कांग्रेस ने बाजी मारते हुए मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस पार्षद पूनम ग्रोवर को मेयर और राजीव कौड़ा को डिप्टी मेयर चुना गया। पूनम ने 17 में से नौ वोट हासिल किए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि पूनम ग्रोवर पहले ढाई वर्ष और उसके बाद सरदार सिंह ठाकुर अगले ढाई वर्ष तक महापौर होंगे, जबकि उपमहापौर पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

विज्ञापन


पहली बार सोलन नगर निगम बना है। यहां चुनाव में पसीना बहाने के बावजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और चुनाव प्रभारी रहे भाजपा विधायक डॉ. राजीव बिंदल का जादू नहीं चल सका। भाजपा क्रॉस वोटिंग के दम पर दोनों पदों पर कब्जा करने की फिराक में थी, लेकिन कांग्रेस ने अपने नौ पार्षदों को एकजुट रखकर सत्तारूढ़ राजनीतिक दल को करारा झटका दिया है।

बीते मंगलवार को कांग्रेस के नौ पार्षदों को शपथ दिलाई थी, जबकि भाजपा पार्षद शपथ समारोह में नहीं पहुंचे थे, जिस कारण मेयर और उपमेयर का उस दिन चुनाव नहीं हो सका था। चर्चा थी कि भाजपा दोनों पद पाने के लिए क्रास वोटिंग करवा सकती है। इसलिए कांग्रेस अपने सभी नौ पार्षदों को शिमला के शोघी में एक रिसॉर्ट में ले आई थी, ताकि भाजपा उन तक न पहुंच सके। शुक्रवार को भाजपा पार्षदों को भी शपथ दिलाई, जिसके बाद महापौर और उप महापौर का चुनाव किया गया।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि सोलन नगर निगम पर कब्जा करने के लिए भाजपा ने हर हथकंडा अपनाया। आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षदों को अपने पाले में करने के लिए लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों का ऑफर दिया गया। इसका वह समय आने पर खुलासा करेंगे। 

भाजपा ने निर्दलीय पार्षद को ही बना दिया मेयर पद के लिए उम्मीदवार
सोलन नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कब्जा करने का भाजपा का आखिरी दांव भी फेल हो गया। भाजपा ने अपने सात पार्षद होने के बावजूद मेयर पद के लिए एकमात्र जीते निर्दलीय पार्षद मनीष सोपाल को अपना उम्मीदवार बना दिया, लेकिन कांग्रेस पार्षद पूनम ग्रोवर ने नौ वोट हासिल कर मेयर पद पर कब्जा कर लिया। 17 पार्षदों वाले सोलन नगर निगम में कांग्रेस के नौ, भाजपा के सात और एक निर्दलीय पार्षद की जीत हुई थी।


 
नगर पंचायतों ने चुने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
चिड़गांव सरला मेहता अध्यक्ष, प्रमोद उपाध्यक्ष बने।
विज्ञापन

पहली बार नगर पंचायत बनी चिड़गांव में छह कांग्रेस समर्थक जीते, लंबी खींचतान के बाद बनी सहमति।
नेरवा कांग्रेस छोड़ भाजपा में आई बबीता बनीं अध्यक्ष, रुचि जिंटा बनीं उपाध्यक्ष।
आनी सरसा देवी अध्यक्ष और देवेंद्र चुने उपाध्यक्ष।
निरमंड ममता देवी अध्यक्ष, विकास शर्मा उपाध्यक्ष चुने।
कंडाघाट भाजपा से गीता कश्यप अध्यक्ष, मनीष सूद बने उपाध्यक्ष।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें