डीसी आरएंडआर विनय मोदी कहते हैं कि पौंग बांध विस्थापितों के मामलों को देख रहे अधिकारियों का राजस्थान सरकार ने तबादला कर दिया है। इस कारण से जिन आठ सौ विस्थापितों को जमीन के मुरब्बे 11 मार्च को दिए जाने थे, वह नहीं दिए हैं। इन विस्थापितों को मुरब्बे कब दिए जाएंगे? यह सूचना अभी नहीं मिली है।
पौंग बांध के 17100 विस्थापितों का होना था पुनर्वास
राज्य के विशेष सचिव राजस्व केआर सैजल ने बताया कि पौंग बांध के कुल 17100 विस्थापित थे। इसमें से सात हजार विस्थापितों को राजस्थान में जमीन दी जानी है। हाईकोर्ट के आदेश पर 20 मार्च तक विस्थापितों को जमीन देनी है। 28 फरवरी तक 273 विस्थापितों को जमीन दी जा चुकी है।