फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: आम आदमी पार्टी के तीन पदाधिकारियों ने थामा हिमाचल कांग्रेस का हाथ

Mon, 19 Sep 2022 05:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आप के तीन नेताओं ने नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुल्का की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन
आप के तीन पदाधिकारियों ने थामा हिमाचल कांग्रेस का हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आम आदमी पार्टी के तीन पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सोमवार को धर्मपुर से आप के प्रदेश सचिव और प्रवक्ता सुरेंद्र बंधु, सिराज से संतराम और लाहौल-स्पीति से विक्टर धिस्सा ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से नई दिल्ली में मुलाकात कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया कि हिमाचल में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। 

विज्ञापन


आप ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन लागू करने की गारंटी दी
 हिमाचल आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की गारंटी दी है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकाल में ओल्ड पेंशन स्कीम बंद हुई और कांग्रेस ने बिना विरोध इस फैसले को मान लिया। प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने शिमला में प्रेसवार्ता में कहा कि पंजाब में आप सरकार कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम देने पर मंथन कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल की जनता को 10 गारंटियां दी हैं।

ओल्ड पेंशन स्कीम भी गारंटी में शामिल की गई है। कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर्मचारियों को कमेटी गठित करने का आश्वासन दे रहे हैं। दूसरी ओर, आंदोलन में उतरे कर्मचारियों पर केस दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ओल्ड पेंशन लागू करने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके इसे लागू नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


क्रमिक अनशन कर रहे कर्मियों से मिले आप नेता
आप कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त शिमला के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का ज्ञापन भेजा। इसके बाद क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों से मिले। उन्हें समर्थन पत्र देकर ओपीएस बहाली की गारंटी दी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें