फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- कुर्सी बचाने में जुटे हैं सुक्खू, प्रदेश चलाने का विजन नहीं

Sat, 05 Sep 2026 06:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।

सार

 सुंदरनगर में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार चार साल से गिरते-पड़ते चल रही है और मुख्यमंत्री जनहित के बजाय सरकार बचाने में व्यस्त हैं। प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हैं और सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका एकमात्र एजेंडा अपनी कुर्सी बचाना रह गया है। सुंदरनगर में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चार साल से गिरते-पड़ते चल रही है और मुख्यमंत्री जनहित के बजाय सरकार बचाने में व्यस्त हैं। प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हैं और सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है। मंडी सहित कई क्षेत्रों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं, जबकि तीखे मोड़ों पर सुरक्षा इंतजाम और पैरापिट तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कें अब हादसों का कारण बन रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने कर्मचारियों, पेंशनरों और बेरोजगार युवाओं की लंबित मांगों को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि कर्मचारी और पेंशनर मांगों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं तथा पूर्व कर्मचारियों को पेंशनरी लाभ और मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के वित्तीय प्रबंधन को लेकर गंभीर तथ्य सामने आए हैं। भाजपा रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन कर रही है और तथ्यों के साथ सरकार की वित्तीय स्थिति जनता के सामने रखेगी। दावा किया कि पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम कांग्रेस के खिलाफ जनभावना का संकेत हैं। दस जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनावों में भाजपा ने नौ स्थानों पर जीत हासिल की है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें