फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: हर्ष महाजन बोले- राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर जगत सिंह नेगी की टिप्पणी सेना के शौर्य का अपमान

Thu, 19 Nov 2026 12:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री की ओर से भारतीय वायुसेना की क्षमता, देश की रक्षा तैयारियों और सैन्य अभियान का इस प्रकार उपहास उड़ाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। 
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री की ओर से भारतीय वायुसेना की क्षमता, देश की रक्षा तैयारियों और सैन्य अभियान का इस प्रकार उपहास उड़ाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। हर्ष महाजन ने कहा कि जगत सिंह नेगी ने राफेल विमान की कीमत को लेकर 700 करोड़ और 2300 करोड़ रुपये के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं। यदि उनके पास किसी भ्रष्टाचार के प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक करें। बिना प्रमाण अलग-अलग आंकड़ों की तुलना करके भ्रष्टाचार का आरोप लगाना गैरजिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि किसी रक्षा सौदे का मूल्यांकन करते समय विमान के साथ मिलने वाली हथियार प्रणालियों, प्रशिक्षण, रखरखाव, तकनीकी सहायता और अन्य व्यवस्थाओं को भी समझना आवश्यक है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महाजन ने कहा कि इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस के मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जिस प्रकार की टिप्पणी की, उससे भारतीय सेना के पराक्रम पर अनावश्यक सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सेनाओं ने आतंकवाद के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता और क्षमता का परिचय दिया है। ऐसे संवेदनशील विषयों पर बोलते समय एक मंत्री को तथ्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा की गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए। हर्ष महाजन ने कहा कि जगत सिंह नेगी को अपने बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए और भारतीय सशस्त्र बलों के संबंध में प्रयुक्त अनुचित शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें