फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: मंडी में सीएम जयराम बोले- कांग्रेस के बोलने से ओपीएस लागू नहीं होगी

Thu, 22 Sep 2022 09:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सीएम जयराम मंडी में गुरुवार देर शाम पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में बीजेपी का पांच साल कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। जनता का आभारी हूं। इन पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कई बार आना हुआ। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम कांग्रेस की देन है। वीरभद्र न्यू पेंशन स्कीम लागू करने वाले पहले मुख्यमंत्री थे। तब विरोध करने वाले कहां थे। 20 साल बाद इस मुद्दे को ऐसे उठाया जा रहा है, जैसे इसे जयराम ने लागू किया हो। कांग्रेस के बोलने से ओपीएस लागू नहीं होगी। सीएम जयराम मंडी में गुरुवार देर शाम पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी का पांच साल कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। जनता का आभारी हूं। इन पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कई बार आना हुआ। जनता उनकी आभारी है। हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है की पीएम नरेंद्र मोदी पांच सालों में सात बार आ चुके हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को आयोजित होने विजय संकल्प रैली अपने आप में विशेष है। इस प्रकार का आयोजन पहली बार हो रहा है, जहां प्रधानमंत्री इतनी संख्या में केवल युवाओं को संबोधित करेंगे। रैली ऐतिहासिक होने वाली है। हमारे देश के प्रधानमंत्री युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। जहां आज भी उनके साथ यूथ का लगाव ऐसा है, जैसे उनकी अपनी उम्र के लोगों के साथ होता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंच से घोषणा कभी नहीं करते हैं। वह खुद देते हैं। उनसे मांगने की जरूरत नहीं। बरसात में हुए नुकसान का  साढ़े तीन सौ करोड़ केंद्र से जारी हो गया है। उन्होंने कहा कि इस दफा रिवाज बदलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें