केजरीवाल पहले ही एलान कर चुके हैं कि 2022 में हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। अब पार्टी ने फैसला लिया है कि नगर निगम शिमला के सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे जाएंगे।
हिमाचल विधानसभा की सभी 68 सीटों पर अगले साल के अंत तक होने वाले चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी मई 2022 तक प्रस्तावित नगर निगम शिमला का चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
पार्टी के हिमाचल इकाई के अध्यक्ष अनूप केसरी ने शिमला में पत्रकार वार्ता में इसका एलान किया है। कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले ही एलान कर चुके हैं कि 2022 में हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। अब पार्टी ने फैसला लिया है कि नगर निगम शिमला के सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे जाएंगे।
केसरी का कहना है कि हिमाचल की जनता आप की नीतियों को पसंद कर रही है और जनता को दिल्ली मॉडल पसंद आ रहा है। हर जिले में पार्टी को समर्थन मिल रहा है और जल्द ही सभी जिला कार्यकारिणी का एलान किया जाएगा। इस दौरान आप में शामिल हुए हिमाचल के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने धर्मशाला की घटना दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को बातचीत के लिए अपने प्रतिनिधि भेजने चाहिए थे।