फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: हिमाचल भाजपा और कांग्रेस के रुष्ट नेताओं पर आम आदमी पार्टी की नजर

Wed, 07 Sep 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 विधानसभा चुनाव के लिए दोनों बड़ी पार्टियों में टिकट को लेकर माथापच्ची चल रही है। कांग्रेस ने पैनल में वर्तमान विधायकों के नाम सिंगल भेजे हैं, वहीं भाजपा के जिन वर्तमान विधायकों और मंत्रियों की परफार्मेंस ठीक नहीं है, उन्हें टिकट से वंचित रखने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा और कांग्रेस के रुष्ट नेताओं पर आम आदमी पार्टी की नजर है। विधानसभा चुनाव के लिए दोनों बड़ी पार्टियों में टिकट को लेकर माथापच्ची चल रही है। कांग्रेस ने पैनल में वर्तमान विधायकों के नाम सिंगल भेजे हैं, वहीं भाजपा के जिन वर्तमान विधायकों और मंत्रियों की परफार्मेंस ठीक नहीं है, उन्हें टिकट से वंचित रखने की बात कही जा रही है। ऐसे में आप आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों पार्टियों के रुष्ट नेताओं पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, आप का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस के कई नेता उनके संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक आप को हिमाचल में बड़ा चेहरा नहीं मिला है।

विज्ञापन


पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल में सक्रिय हो गई थी। सरकार बनने के सप्ताह भीतर हिमाचल में 20,000 लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद आप के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहे अनूप केसरी के इस्तीफे और उपाध्यक्ष एसएस जोगटा के कांग्रेस में जाने से कहीं न कहीं पार्टी को नुकसान हुआ है। हालांकि, पार्टी का दावा है कि हिमाचल में पार्टी के सात लाख सदस्य हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कई नेता आप के संपर्क में हैं। समय रहते इसका खुलासा होगा। 

टिकट को लेकर आम आदमी पार्टी कर रही सर्वे 
विधानसभा चुनाव के चलते आम आदमी पार्टी टिकट को लेकर हिमाचल में सर्वे कर रही है। जनता की राय लेने के लिए कार्यकर्ताओं को फील्ड में भेजा गया है। 

9 सितंबर को मंडी आएंगे मान और सिसोदिया
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान और दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 9 सितंबर को मंडी आ रहे हैं। 11 बजे संस्कृत भवन में भव्य कार्यक्रम होगा। विधानसभा चुनाव के चलते कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। इसमें बेरोजगार युवा, नौजवान आदि लोग भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें