फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में अब 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी पुलिस

Thu, 12 Nov 2020 11:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) 112 को सबसे पहले लागू करने वाली हिमाचल पुलिस अब इस नंबर पर आने वाली शिकायतों के मिलने के बाद के रिएक्शन टाइम को आधा करने की तैयारी में है। अभी 112 पर मिलने वाली शिकायत के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में 18 से 20 मिनट लग रहे हैं। हिमाचल पुलिस की कोशिश यह है कि शिकायत मिलने के दस मिनट के अंदर कॉल करने वाले को पहली मदद मुहैया हो जाए।

विज्ञापन

रिस्पांस टाइम घटाने को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को जरूरी निर्देश दिए हैं। साथ ही वाहनों की कमी को दूर करने के लिए बड़े वाहनों के बजाय छोटे व दोपहिया वाहनों की खरीद पर भी विचार किया जा रहा है। कोशिश यह है कि शिकायतकर्ता के सूचना देने दस मिनट के भीतर स्थानीय पुलिस उससे संपर्क कर ले। इसके बाद थाने से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंचती रहे। 

डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि हिमाचल में जब ईआरएसएस लांच होने से अब तक संसाधनों के अभाव के बीच भी पुलिस लोगों की शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने की कोशिश में जुटी है। बताया कि ईआरएसएस के लांच होने से अब तक औसतन साढ़े तीन सौ शिकायतें ऐसी आती हैं, जिनमें तत्काल कार्रवाई की जरूरत होती है। इनमें से ज्यादातर को मौके पर निपटा लिया जाता है। बाकी जिन मामलों में विधिक कार्रवाई की जरूरत होती है वह की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें