फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमलाकर साथी को छुड़ा ले गए बदमाश

Tue, 09 Sep 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/घरौंडा। कोर्ट के आदेश पर रविवार रात को एक आरोपी को गिरफ्तार कर मधुबन थाने ला रहे चौकी इंचार्ज व दो कर्मचारियों पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया और पकड़े आरोपी को छुड़ाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


 घटना लालुपूरा टी प्वाइंट के पास हुई। इस दौरान पुलिस और आरोपियों ने पुलिस के साथ मारपीट भी की और सरकारी रिवाल्वर छीनने की कोशिश के साथ-साथ वर्दी भी फाड़ डाली। चौकी इंचार्ज ने अपने व साथियों के बचाव में दो हवाई फायर भी किए। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंगलौरा पुलिस ने मंगलौरा निवासी अरुण कुमार को एसीजेएम केपी सिंह की अदालत से गिरफ्तारी वारंट लेकर गिरफ्तार किया था। जब रविवार रात को करीब 9 बजे आरोपी को पुलिस एक निजी वाहन में मधुबन थाने ले जा रही थी तो लालुपूरा टी प्वाइंट के पास अचानक की आरोपी के साथी रिंकू व एक अन्य साथी कार के आगे खड़े हो गए।
विज्ञापन


गाड़ी चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो आरोपी अरुण ने हैंड ब्रेक लगा दिए, जिससे गाड़ी रुक  गई। आरोपी अरुण के साथियों ने मंगलौरा पुलिस चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश व सिपाही दीपक व अनिल पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पुलिस व आरोपियाें के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चलती रही।

 आरोपियाें ने चौकी इंचार्ज की रिवाल्वर भी छीनने का प्रयास किया और पुलिस कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियाें ने इंचार्ज की वर्दी भी फाड़ डाली। मामला बढ़ता देख चौकी इंचार्ज ने दो हवाई फायर भी किए। आरोपी अपने साथी को छुड़ाकर ले जाने में कामयाब हो गए। पुलिस कर्मचारियाें ने मामले की सूचना तुरंत मधुबन थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह को दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए रात को ही चारों ओर नाकेबंदी कर दी लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें