फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लक्कड़ बाजार-रिवोली मार्ग से पुलिस ने हटाए दोपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के कारण लोगों को हो रही थी परेशानी
विज्ञापन

दोनों तरफ खड़े किए जा रहे थे वाहन, अब राहत की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लक्कड़ बाजार-रिवोली सड़क के दोनों ओर खड़े दोपहिया वाहनों के कारण पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहनों को हटवाकर सड़क को खाली करवाया। इसके बाद यहां से पैदल गुजरने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। इस मार्ग पर दोनों ओर बड़ी संख्या में बाइक और स्कूटियां खड़ी की जा रही हैं। कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि राहगीरों को सड़क से गुजरने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से स्कूली बच्चों के साथ ही हजारों लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। इसे देखते हुए शिमला पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाकर मार्ग से दोपहिया वाहनों को हटवाया। शहर में कई ऐसी जगहें हैं, जहां बाइकों और अन्य दोपहिया वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने के कारण पैदल चलने वालों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


बैम्लोई से वाया हाईकोर्ट-मालरोड जाने वाले मार्ग पर भी पैदल चलने के रास्ते में इसी तरह दोपहिया वाहन खड़े किए जाते हैं। कई बार इन वाहनों की संख्या इतनी बढ़ जाती है कि राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि लक्कड़ बाजार-रिवोली मार्ग पर पैदल चलने वाले लोगों की परेशानी को देखते हुए दोपहिया वाहनों को हटाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर में यातायात व्यवस्था के साथ ही राहगीरों की सुरक्षा और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें