फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर पुलिस ने पतंगबाजी से बढ़ाई महिला सुरक्षा पर जागरूकता

Sun, 26 Aug 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार की गुड़िया हेल्पलाइन और शक्ति ऐप के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए सिरमौर पुलिस ने नायाब तरीका अपनाया। रक्षाबंधन पर पतंगबाजी के लिए मशहूर सिरमौर जिले में पुलिस ने इस अवसर पर शक्ति ऐप और गुड़िया हेल्पलाइन के संदेशों से लिखीं 300 पतंगें उड़ाईं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन क्षेत्र में उड़ाई गईं इन पतंगों से आसमान पट गया। वहीं, स्थानीय लोगों को दोनों ही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

सरकार ने युवतियों के साथ हो रही अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए गुड़िया हेल्पलाइन और शक्ति ऐप शुरू किया है। इसके तहत कोई भी युवती विपदा के समय सहायता के लिए पुलिस को कॉल कर सकती है। दोनों ही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पतंगबाजी को जरिया बनाया

इसी कड़ी के तहत सिरमौर में पुलिस ने पतंगबाजी को इसका जरिया बनाया है। नाहन में रक्षाबंधन पर पतंगबाजी का क्रेज रहता है। हर घर में लोग पतंगबाजी करते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने भी लोगों को जागरूक करने के लिए लगभग 300 पतंगें उड़ाईं।

सर्व प्रथम पुलिस लाइन में लगभग 300 पतंगें बच्चों को बांटी गईं। इसके बाद पतंगबाजी का खेल शुरू हुआ। पतंगों में गुड़िया हेल्पलाइन, शक्ति ऐप के संदेश लिखे थे।

एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि शक्ति ऐप के तहत मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करने पर किसी भी विपदा की स्थिति में युवती मेसेज कर सकती है। नजदीकी पुलिस थाना से पुलिस की टीम सहायता के लिए तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में रक्षाबंधन पर करीब 300 बच्चों को पतंगें बांटी गईं। इनमें शक्ति ऐप और गुड़िया हेल्पलाइन के स्टीकर लगाए गए थे। पतंगबाजी के जरिये लोगों को दोनों की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें