फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला की वादियों में शूटिंग करेंगे महेंद्र सिंह धोनी

Sun, 26 Aug 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) शूटिंग के सिलसिले में सोमवार को शिमला पहुंच रहे हैं। धोनी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में एक विज्ञापन की शूटिंग में पांच दिन तक व्यस्त रहेंगे।

विज्ञापन


पत्नी साक्षी के साथ सोमवार दोपहर बाद चार्टर प्लेन से शिमला पहुंचने के बाद वे छराबड़ा स्थिति होटल में ठहरेंगे। उनकी फिल्म की शूटिंग 27 से 31 अगस्त तक शिमला के रिज, मालरोड और आसपास क्षेत्रों में होगी। इस दौरान उनको स्थानीय पुलिस सुरक्षा कवच मुहैया कराएगी। 31 को वे शिमला से वापस जाएंगे।

विज्ञापन

सुरक्षा का जिम्मा स्थानीय पुलिस के कंधों पर

उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले वर्ष 2004 में शिमला जिले के रोहडू़ू में आयोजित पदम सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने आए थे। उस दौरान धोनी ने अपने छक्कों से खूब वाहवाही लूटी थी। इसके बाद अब धोनी राजधानी शिमला में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। 

एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने बताया कि क्रिकेटर धोनी शिमला आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा स्थानीय पुलिस के जिम्मे रहेगी। जीएडी विभाग के सचिव आरएन बत्ता ने बताया कि धोनी शिमला जरूर आ रहे हैं जो उनका व्यक्तिगत टूअर है, इसलिए वह राज्य अतिथि नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें