फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दिल्ली धमाके के बाद पुलिस अलर्ट, शोघी में वाहनों को जांच के बाद मिल रहा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को संदिग्ध बैग और वस्तु दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करने का किया आग्रह, उत्तराखंड से लगते क्षेत्रों में भी बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन

हर गतिविधि पर पुलिस द्वारा रखी जा रही नजर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के बाद शिमला पुलिस अलर्ट पर है। शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों और रिज मैदान पर पुलिस दिन और रात के समय लगातार गश्त कर रही है। पुलिस ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

जिला शिमला के प्रवेशद्वार शोघी बैरियर पर बाहर से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। इसके लिए यहां पर 24 घंटे स्टाफ की तैनाती की गई है। खासकर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को बिना जांच के प्रवेश नहीं मिल रहा है। शोघी के अलावा उत्तराखंड के साथ लगती जिले की सीमाओं में भी सतर्कता बरती जा रही है। कुड्डू और फेडिज पुल के पास उत्तराखंड से आने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी भी संदिग्ध वस्तु या बैग मिलने पर फौरन पुलिस को सूचित करने की अपील की है। इसके अलावा लोगों को अपने अपने क्षेत्रों में किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति के बारे में भी सूचित करने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा शहर के रिज मैदान समेत बस स्टैंड और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में भी अतिरिक्त पुलिस स्टाफ की तैनाती की गई है जिससे की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि दिल्ली धमाके बाद जिले में सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाए हैं। प्रवेशद्वारों पर सतर्कता बढ़ाई गई हैं तो वहीं अतिरिक्त स्टाफ की भी तैनाती की गई है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में फौरन संबंधित पुलिस स्टेशन को सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें