सेब आढ़ती के 94.70 लाख रुपये न चुकाने पर दिल्ली के एक कारोबारी पर मामला दर्ज किया गया है। अंकुश, निवासी ग्राम शौंथर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह मांदली में सेब आढ़ती का काम करता है। पिछले साल राम चंद्र व उसके बेटे नीरज निवासी पश्चिम दिल्ली निवासी ने उनसे करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
अन्य राशि का भुगतान किया गया पर अभी तक करीब 94.70 लाख रुपये फंसे हुए हैं। आरोपी ने इसकी एवज में चेक दिया लेकिन वह बाउंस हो गया है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने कहा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।