फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह खाकी, चोरी हुई बाइक का काट दिया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने एवं सड़क हादसों का ग्राफ कम करने के नाम पर पुलिस अपनी मनमानी पर उतर आई है। वाहन चालक को बिना बताए पुलिस प्रशासन नंबरी चालान में जुटी हुई है और वाहन मालिक को तब पता चलता है जब डाकिया उसके घर चालान कापी लेकर पहुंचता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भगानी पंचायत के उपप्रधान राजीव कोहली, ललित कुमार, भगतराम, देवराज आदि के मुताबिक काले रंग की हीरोहोंडा स्पलेंडर प्लस बाइक नंबर एचपी17बी-4965 जो कि 25 जुलाई को पांवटा शहर से चोरी हुई थी।

बाइक का पता न चल पाने के बाद वाहन मालिक ललित कुमार ने 7 अगस्त को पांवटा थाने में बाइक चोरी होने पर एफआईआर दर्ज करवा था लेकिन पुलिस  करीब चार महीने बाद बाइक का कोई सुराग तो नहीं लगा पाई, बल्कि पुलिस ने 4 नवंबर को उल्टा एफआईआर दर्ज कराने वाले मालिक के नाम चालान काट कर मुकदमा फौजदारी नंबर 491 थमा दिया है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

चोर पकड़ा नहीं उलटा मालिक को थमा दिया चालान

इससे क्षेत्र के चालक हैरान हैं। इसे पुलिस की लापरवाही कहें या मनमानी। लोगों का रोष है कि पुलिस ओवर लोड ट्रैक्टर, ट्रालियों, ट्रकों आदि के वजन एवं स्पीड के मापदंड पर ध्यान नहीं दे रही है। तेज रफ्तार वाहनों पर भी पुलिस का कोई अंकुश नहीं है।

पांवटा डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि पुलिस दोपहिया वाहनों के साथ-साथ अन्य छोटे बड़े वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच  होती रहती है। यदि कोई अनियमितताएं सामने आती हैं तो चालान किया जाता है।

इसके अतिरिक्त ओवरलोड वाहनों के भी चालान किए जाते हैं। फिलहाल चोरी हुई बाइक का चालान कटने का मामला मेरे संज्ञान में आया तो जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें