फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों को मिली राहत, मंडी में तैनात होगी पुलिस

Fri, 25 Jul 2014 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला भट्ठाकुफर फल मंडी में अब रात के समय भी पुलिस का पहरा रहेगा। फल मंडी से सेब की पेटियां चोरी होने की घटना के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वीरवार को फल मंडी में अस्थायी पुलिस चौकी खोल दी गई है।
विज्ञापन


यहां 9 पुलिस कर्मियों और 4 होमगार्ड का स्टाफ रहेगा। पुलिस कर्मियों और होमगार्ड के जवानों पर सुरक्षा के साथ साथ पेट्रोलिंग और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने का भी जिम्मा होगा। मंडी के ऑक्शन प्लेटफार्म से मंगलवार रात सेब की पेटियां चोरी हो गई थी।

इसके बाद मंडी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिन के साथ अब रात में भी पुलिस के जवान मंडी में तैनात रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने फल मंडी में एक एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और छह कांस्टेबलों की तैनाती की है।
विज्ञापन


इसके अलावा होमगार्ड के चार जवान भी फल मंडी में व्यवस्थाएं संभालेंगे। पुलिस चौकी खुलने के बाद अब सेब लेकर मंडी में आने वाली तथा यहां से देश की बड़ी मंडियों के लिए रवाना होने वाली सभी गाड़ियों का लेखा जोखा रखा जाएगा।
विज्ञापन


रात के समय भी पुलिस कर्मी मंडी में तैनात रहेंगे। जवानों के रहने के लिए कमरों का बंदोबस्त कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें