फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: पुलिस ने जम्मू से सटी सीमा पर पकड़े दो संदिग्ध, जंगल के रास्ते पहुंचे थे आयल

Mon, 18 Nov 2024 10:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

चंबा की चुराह की सीमा पर पुलिस  ने दो संदिग्धों को पकड़ा। दोनों जंगल के रास्ते से होकर चुराह के सीमांत क्षेत्र आयल में पहुंचे थे। 
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के साथ सटी जिला चंबा की चुराह की सीमा पर पुलिस  ने दो संदिग्धों को पकड़ा। दोनों जंगल के रास्ते से होकर चुराह के सीमांत क्षेत्र आयल में पहुंचे थे। दोनों से पूछताछ की गई। इसमें एक की पहचान जहूर अहमद पुत्र गुलाम नवी निवासी गांव चंगा डाकघर गंदोह जिला डोडा जेएंडके और इशरत अली पुत्र मोहम्मद शफी निवासी गांव तूती डाकघर गंदोह जिला डोडा जेएंडके के रूप में हुई। दोनों से जब गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह मवेशियों को खरीदने के लिए चुराह आए थे। पुलिस ने दोनों के आधार कार्ड की भी जांच की।

विज्ञापन


बटालियन ने अपनी जांच करके दोनों को तीसा थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये दोनों लोग सही मायने में मवेशियों को खरीदने के लिए चुराह में दाखिल हुए थे या फिर उनकी चुराह में आने की कोई ओर मंशा तो नहीं थी। इस बात का पता लगाने के लिए पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती। तब तक दोनों को पुलिस अपनी हिरासत में रखेगी। पूछताछ पूरी होने के उपरांत दोनों को पुलिस रिहा कर सकती है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें