फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ओम प्रकाश और सन्नी के दम पर जीते कीवी बॉयज

Sun, 17 Nov 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान कीवी बॉयज की टीम ने बजरंग दल की टीम को 72 रन से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में कीवी बॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए। इसमें ओम प्रकाश ने 52 और सन्नी ने 41 रन की पारी खेली। बजरंग दल की ओर से कन्नू ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग दल की टीम 67 रनों पर ही सिमट गई। इसमें कीवी बॉयज की ओर से रोहित और अंकू ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

एक रन से जीती हिमालयन टाइगर की टीम
दिन के दूसरे मैच में स्पीड दुनाली टीम के खिलाफ हिमालयन टाइगर ने एक रन से जीत हासिल की। हिमालयन टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए, इसमें लक्की ने 24 और हेमराज ने 21 रन बनाए। स्पीड दुनाली की ओर से विनोद ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पीड दुनाली की टीम 97 रन ही बना सकी। स्पीड दुनाली की ओर से सचिन ने 16 और मोनू ने 15 रन बनाएं। हिमालयन टाइगर की ओर से पंकज और लक्की ने दो-दो विकेट हासिल किए। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें