फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता की दबंगई, लगाया जाम, गिरफ्तार हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सहयोग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष निर्मल शर्मा पर हुड़दंग करने और रास्ता रोकने का आरोप लगा। पहले विश्वकर्मा चौक के समीप फिर रात को देवीनगर में रास्ता रोक कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


शनिवार देर रात को भाजपा के स्थानीय नेता को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया, बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कुछ दिनों पहले भाजपा नेता की गाड़ी का नो एंट्री में चलने पर चालान हुआ था।

शनिवार शाम को स्थानीय भाजपा नेता ने विश्वकर्मा चौक के समीप कुछ वाहनों में ओवर लोडिंग की बात कहते हुए रुकवा दिए। इसके बाद आसपास काफी वाहनों की कतार लगने लगी। मौके पर ट्रैफिक पुलिस टीम ने स्थानीय भाजपा नेता को किसी तरह से समझाया व आवागमन के लिए वाहनों को हटाया।
विज्ञापन

पहुंचे हवालात, जमानत पर रिहा

आरोप है कि फिर देर रात को देवीनगर के समीप गाड़ी बीच में लगा दी। स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई, जिसके बाद देवीनगर से रामपुरघाट संपर्क सड़क मार्ग पर जाम लग गया।

थाना प्रभारी भीष्म ठाकुर समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। रास्ता रोकने के आरोप में भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया। सड़क बंद करने को लगाए गए उनके वाहन का चालान कर दिया गया है।

उधर, डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने कहा कि देवीनगर निवासी निर्मल शर्मा ने पांवटा से रामपुरघाट संपर्क मार्ग को बंद कर दिया। देवीनगर में हुड़दंग कर सड़क के बीच छोटा वाहन लगा कर रास्ता रोक दिया।

इसलिए पुलिस टीम ने मौके पर जाकर रास्ता खुलवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया है। रास्ता रोकने एवं हुड़दंग करने पर आईपीसी की धारा 342 और 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार किया, बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय छोटे ऑपरेटरों पर ही कार्रवाई क्यों: वर्मा

निर्मल शर्मा ने कहा कि शनिवार शाम को ओवर लोडिंग के कारण रुकवाए थे। इस बारे स्थानीय प्रशासन को कार्रवाई के लिए सूचना दी गई, लेकिन छोटे स्थानीय वाहन संचालकों पर ही कार्यवाही की गाज गिरती है।

बाहरी राज्यों से पहुंच रही बड़े फर्मों की सैकड़ों गाड़ियों पर ओवर लोडिंग पर भी कार्रवाई नहीं हो रही। मौके पर 15 टन की जगह 35 से 40 टन माल लाद कर ले जा रहे थे। पुलिस प्रशासन बताए कि पिछले 6 माह में बाहरी राज्यों की ओवर लोडिंग वाहनों के कितने चालान किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें