फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड वाली टीम पर पथराव का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Feb 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना में हरोली के गोंदपुर जयचंद में वन विभाग की टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान गोंदपुर जयचंद निवासी अली बख्श के रूप में की गई है।
विज्ञापन


इसे सोमवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में पहले ही एक आरोपी ट्रक चालक नंगल कलां निवासी मुश्ताक पुलिस रिमांड पर चल रहा है। पिछले दिनों अवैध रूप से काटी लकड़ी को ट्रक में लोड कर रहे आरोपियों को वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया था।

जिसके बाद मुख्य आरोपी अली बख्श और दर्जनों लोगों ने वन विभाग की टीम पर रॉडों, लाठियों और पत्थरों से हमला कर अधिकारियों और कर्मियों को घायल कर दिया था। घटना में विभाग के डिप्टी रेंजर पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महकमे की टीम पर हमले में संलिप्त मुख्य आरोपी अली बख्श को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले के संदर्भ में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें