फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीसी को डरोह से यहां शिफ्ट करने की तैयारी, आईजी को ड्राफ्ट बनाने का जिम्मा

Sat, 21 Apr 2018 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डरोह (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अकादमी डरोह को शिफ्ट करने की कवायद से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इसका ड्राफ्ट तैयार करने का जिम्मा आईजी पुलिस अकादमी रिसर्च एंड ट्रेनिंग एपी सिंह को दिया है।पुलिस विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आईजी एपी सिंह पुलिस ट्रेनिंग डरोह में नहीं, बल्कि शिमला के भराड़ी में ही बैठेंगे।

विज्ञापन


आईजी को ड्राफ्ट तैयार करने की बात का साफ  संकेत है कि पुलिस अकादमी को डरोह से बहुत जल्द बदल दिया जाएगा। इससे पहले 2004, 2006 और 2009 में पीटीसी डरोह को बदलने की कवायद चली थी। लेकिन, स्थानीय लोगों और राजनीतिज्ञों के विरोध के चलते पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बयान देना पड़ा था कि पीटीसी डरोह कहीं नहीं बदला जाएगा।

1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अपने गृह क्षेत्र डरोह में पीटीसी की स्थापना की थी। उनका सपना इसे उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ ट्रेनिंग सेंटर बनाना है।  उधर, एसपी और पीटीसी की प्रिंसिपल सौम्या सांबशिवन ने पुलिस अकादमी को शिफ्ट करने की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री बोले-कहीं शिफ्ट नहीं होगी अकादमी

आईजी पुलिस अकादमी ट्रेनिंग एंड रिसर्च आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें ड्राफ्ट तैयार करने का जिम्मा दिया गया है। लेकिन वह दूसरे जरूरी काम में व्यस्त हैं। वह आजकल पुलिस रूल को लेकर काम कर रहे हैं।पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, कॉलेज और एचपीआईपीएस अकादमी तीनों डरोह में रहेंगे।

इनको किसी भी हाल में प्रदेश में अन्यत्र शिफ्ट नहीं करने दिया जाएगा। डरोह में ट्रेनिंग, आवास जैसी सारी सुविधाएं मौजूद हैं और सरकार इनमें और बढ़ोतरी कर रही है। अगर किसी व्यक्ति विशेष को लाभ देने के लिए ऐसा किया जाता है तो सरकार इसका विरोध करेगी और मामले को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।
-विपिन परमार, स्वास्थ्य मंत्री 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें