फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोअर बाजार में टूटकर टेड़ा हुआ बिजली का खंभा, घंटों बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों का दुकानदारों ने रुकवाया काम
विज्ञापन

शाम साढ़े पांच बजे के करीब दोबारा बहाल हुई बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार में रविवार को अचानक बिजली का खंभा टूटकर टेढ़ा हो गया। इस वजह से लोअर बाजार के आधे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने के बाद जब विद्युत उपमंडल के कर्मचारी मौके पर खंभे को हटाने के बाद बिजली बहाली का कार्य शुरू करने लगे तो कुछ दुकानदारों ने कर्मचारियों के काम में बाधा डालने की कोशिश की। इस वजह से काफी देर के लिए यहां पर काम रुका रहा।
विज्ञापन

लोअर बाजार में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक बिजली का खंभा टूटकर टेढ़ा हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोटे नहीं आई। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने पहले बिजली बंद की। इसके बाद काम शुरू किया। इसी बीच कुछ दुकानदारों ने कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया। इस कारण मौके पर स्थिति काफी गरमा गई। काम में देरी करने के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। नया खंभा लगा दिया गया है। हालांकि कुछ दुकानों में तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बोर्ड के अनुसार इन दुकानों की बिजली आपूर्ति सोमवार को बहाल कर दी जाएगी। विद्युत उपमंडल रिज के एसडीओ लाल सिंह ने बताया कि खंभा गिरने की सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। शाम साढ़े पांच बजे के करीब अधिकांश क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें