फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में आयोजित साहित्यिक गोष्ठी में कवियों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक बोलियों में कवियों ने पढ़ी कविताएं
विज्ञापन

साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच की ओर से शनिवार को ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के सभागार में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी हिंदी के साथ हिमाचल की लोक बोलियों की कविताओं को समर्पित रही।

कार्यक्रम में 40 से अधिक युवा और वरिष्ठ कवियों एवं रचनाकारों ने अपनी कविताओं तथा गजलों का पाठ कर साहित्य प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पर्यटन एवं वन विभाग के विशेष सचिव आईएएस विजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अनुरागी केशव राम एचएएस ने की। साहित्यिक गोष्ठी में रचनाकारों ने हिंदी के साथ हिमाचल की विभिन्न लोक बोलियों में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन


कविता पाठ करने वाले रचनाकारों में मीनाक्षी एफ. पॉल, अंकुश शर्मा, चेतराम भार्गव, स्वप्निल, भूप रंजन, वंदना राणा, डॉ. राजेश वर्मा, दिनेश शर्मा, डॉ. देव कन्या ठाकुर, डॉ. रोहिणी वर्मा, गुलपाल वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, विजय लक्ष्मी नेगी, राधा सिंह, कल्पना गांगटा, स्नेह नेगी, हेमलता, कौशल्या ठाकुर, कुलदीप गर्ग तरुण, वीरेंद्र शर्मा, शांति स्वरूप शर्मा, दक्ष शुक्ला, जगदीश बाली, अश्वनी कुमार, कमला भोयल, कृष्णा कश्यप, नीता अग्रवाल, तारा चौहान, मंजू शर्मा, अनिता शर्मा, प्रेम शर्मा, दीपक ठाकुर, वसुंधरा धर्माणी, संजय कुमार, रवि भूषण, विश्वमोहिनी, इंदु परिहार और गीतांजलि सहित अन्य कवि एवं गजलकार शामिल रहे।
विज्ञापन


गोष्ठी का संचालन दीप्ति सारस्वत प्रतिमा ने किया। इस अवसर पर एसजेवीएन के पूर्व कार्यकारी निदेशक ई. सलिल शमशेरी, शिक्षा विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनिता शर्मा और राजकीय महाविद्यालय संजौली के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण स्नेही विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें