शिमला। राजधानी के रिज मैदान पर शनिवार को इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला रेन शेल्टर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। केएनएच अस्पताल शिमला के ब्लड बैंक की डॉक्टरों की टीम ने इसमें सहयोग किया। इनर व्हील की सदस्यों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं के लिए फल, पानी और जूस की व्यवस्था की थी। क्लब अध्यक्ष डॉ. कुशा पंडित चावला ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कंचन सिंह ने रक्तदान को महादान बताया। संवाद