कहां-कहां बनेंगे पुल
हमीरपुर जिले में बस्सी से सरकाघाट मार्ग पर चैंथ खड्ड, सीर खड्ड, लिंडी खड्ड, बक्कर खड्ड, जमली और गुडवीं खड्ड पर पुल बनेंगे। इसके अलावा लाल घर नाला, मंजही खड्ड, देही खड्ड, धलियारा खड्ड, मनेड़ खड्ड और कहुली खड्ड पर पुलों का उन्नयन भी प्रस्तावित है।
कांगड़ा जिले में मौल खड्ड पर 40 मीटर लंबा पीएससी बॉक्स गार्डर पुल बनाया जाएगा, जबकि कुल्लू जिले में सैंज खड्ड पर दो स्टील ट्रेस पुलों का उन्नयन किया जाएगा। लाहौल-स्पीति जिले में चौखांग नाला, चिनाब नदी, किशोरी नाला, तेलिंग नाला और मूरिंग नाला पर पुलों को अपग्रेड किया जाएगा। मंडी जिले में पंडोह में ब्यास नदी पर 110 मीटर लंबे डबललेन पुल पर वाहन योग्य पुल का उन्नयन होगा।
इन परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी। यह मंजूरी कुछ विशिष्ट शर्तों के साथ दी गई है, जिससे निर्माण कार्य में उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
-विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री