फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scholarship: पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए अब 17 तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 12 Aug 2023 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग और खानाबदोश छात्र आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवीं और जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार ने पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इसके तहत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी प्रवेश परीक्षा से विद्यार्थियों का चयन करेगी। 17 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी पंजीकरण करवा सकते हैं। 29 सितंबर को परीक्षा होगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए भारत सरकार ने नई छात्रवृत्ति योजना शुरू की है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उप निदेशकों को इस संदर्भ में पत्र जारी करके संबंधित विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कहा है। पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग और खानाबदोश छात्र आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्र जिनके माता-पिता की आय प्रति वर्ष 2.5 लाख रुपये से कम है, वे प्रवेश परीक्षा देने के लिए पात्र हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

उम्मीदवार एनटीए वाईईटी की आधिकारिक वेबसाइट yet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 17 अगस्त कर दिया गया है। परीक्षा 29 सितंबर को पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें