फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम सरकार के जश्न पर सीयू का शिलान्यास करेंगे पीएम

Sun, 16 Dec 2018 05:00 AM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम सरकार के एक साल पूरा होने पर 27 दिसंबर को धर्मशाला पुलिस मैदान में कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम पर विचार-विमर्श के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आने पर चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि कार्यक्रम स्थल से ही प्रधानमंत्री केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा स्थित ब्यास और धर्मशाला स्थित धौलाधार परिसर का शिलान्यास भी करेंगे।

धर्मशाला में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला आने के कार्यक्रम के अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाने पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन


तैयारियों को लेकर 24 को धर्मशाला में ही फिर जयराम मंत्रिमंडल की बैठक होगी।  सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी 27 दिसंबर को धर्मशाला में कार्यक्रम स्थल पर तीन घंटे तक रहेंगे।

इस दौरान वह कई लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से भी बात कर सकते हैं। बैठक में सीएम ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के मंत्रियों को कार्यक्रम की तैयारियों के विशेष निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में शीत सत्र की भी समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें