फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Shimla Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से 12 घंटे पहले रिज मैदान सील, नो फ्लाइंग जोन घोषित

Mon, 30 May 2022 08:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंगलवार को पीएम मोदी ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित करेंगे। इसी के मद्देनजर सुरक्षा कारणों के तहत जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही रिज, जाखू और मालरोड के आसपास के क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
पीएम दौरे को लेकर रिज पर कड़ी सुरक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के 12 घंटे पहले हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान को सील कर दिया गया है। रिज, जाखू और मालरोड के आसपास के क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रिज के आसपास शार्प शूटरों के अलावा हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं। एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि रिज पर स्थापित मंच के पीछे वाले भाग चर्च एवं आसपास के क्षेत्रों को शाम 7:00 बजे और रिज को रात 10:00 बजे के बाद आवागमन के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। रैली स्थल के लिए स्कैंडल प्वाइंट और लक्कड़ बाजार से ही प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन


स्कैंडल प्वाइंट, लक्कड़ बाजार, टका बेंच, एचपीएमसी, चर्च और रिज पर दो दर्जन मेटल डिटेक्टर गेट लगाए गए हैं। एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) से भी लोगों की चेकिंग की जाएगी। इधर, पीएम मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर रिज मैदान स्थित राज्य पुस्तकालय अस्थायी पीएम कार्यालय में तबदील हो गया है। 23 जनवरी को राज्य पुस्तकालय को खाली करवाया गया था। पुस्तकालय के पहले फ्लोर को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां पीएम के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। दूसरी मंजिल में पीएमओ कार्यालय के अधिकारियों ने व्यवस्था संभाल ली है। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए एक दर्जन से ज्यादा एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। 

लिफ्ट से सीटीओ तक लगाए बैरिकेड्स, आखिरी ट्रायल सफल
पीएम मोदी के रिज पर मंगलवार को होने वाले सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को पीएम के काफिले ने दो बार अनाडेल से लिफ्ट तक सफल ट्रायल किया। काफिले में करीब 30 गाड़ियां शामिल थीं। हर रास्ते पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इधर, लिफ्ट से सीटीओ तक बैरिकेड्स लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


शहर में चला सघन तलाशी अभियान
शहर में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने रिज के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। देर शाम को रिज मैदान और चर्च क्षेत्र की डॉग स्कवॉयड और बम निरोधक दस्तों के साथ जांच की गई। शहर के प्रवेश द्वार शोघी बैरियर सहित शहर भर के थानों क्षेत्र में रात के समय आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें