अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को अब कुछ ही समय शेष है। एसपीजी, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मनाली से सिस्सू तक सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया है। जमीन से आसमान तक एक दर्जन ड्रोन कैमरे और वायुसेना का चॉपर पूरे इलाके में निगरानी कर रहे हैं। सासे हेलीपैड, सोलंगनाला और सिस्सू पुलिस छावनी में तब्दील हो गए हैं। गुरुवार को सासे हेलीपैड से मोदी के काफिले में शामिल होने वाले करीब दो दर्जन वाहनों ने सोलंगनाला होकर अटल टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू तक रिहर्सल की।