फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Dussehra: कुल्लू में पीएम मोदी को देंगे लकड़ी से बना बिजली महादेव मंदिर का प्रतीक

Sun, 02 Oct 2022 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

दशहरा में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा देखने आ रहे प्रधानमंत्री मोदी के मंच स्थल व इसके आसपास की जगहों को सोमवार को ही सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवभूमि कुल्लू एवं रघुनाथ की नगरी ढालपुर में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में 5 अक्तूबर को पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे में लकड़ी से बना बिजली महादेव मंदिर का प्रतीक दिया जाएगा। इसे काष्ठकुणी शैली से तैयार किया जा रहा है। कुल्लवी टोपी और भुट्टिको की शाल पहनाकर उन्हें नवाजा जाएगा। पीएम को शिव का नाद नरसिंघा भी भेंट किया जा सकता है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लेंगे। 

विज्ञापन


वहीं, पीएम मोदी के दौरे को लेकर एसपीजी ने रविवार को जिला प्रशासन के साथ देवी-देवता कारदार संघ से भी बैठक की है। इसमें प्रधानमंत्री के दौरे और दशहरा में देवी-देवताओं की आवाजाही के बारे में चर्चा हुई। कुल्लू पहुंचने पर जिस रूट से पीएम का काफिला चलेगा, उसे दस मिनट पहले बंद किया जाएगा। दशहरा में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा देखने आ रहे प्रधानमंत्री मोदी के मंच स्थल व इसके आसपास की जगहों को दो दिन पहले यानी सोमवार को ही सील कर दिया जाएगा।

रथ मैदान से सटे अटल सदन और देव सदन के पास मोदी के लिए दो मंच बनाए गए हैं। ऐसे में इन दोनों सदनों पर आम लोगों के साथ किसी की भी आवाजाही नहीं होगी। ऐसे में यहां रखे गए देव रथों के साथ अन्य जरूरी सामान को देवता के कारकूनों को सौंप दिया है। मोदी के दौरे तक अटल सदन व देव सदन में किसी तरह की बैठकें भी नहीं होंगी। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि एसपीजी ने कारदार संघ से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मदद करने की अपील की है। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रभारी रहते पैदल सफर कर बिजली महादेव के किए थे दर्शन 
प्रधानमंत्री मोदी शिव भक्त हैं। वह देवभूमि हिमाचल व कुल्लू में बिजली महादेव का जिक्र करना नहीं भूलते हैं। 1997 में हिमाचल में भाजपा के प्रदेश प्रभारी रहते हुए उन्होंने करीब पांच किलोमीटर पैदल सफर कर बिजली महादेव के दर्शन किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें