फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किसानों की पीठ में घोंपा छुरा: नरेंद्र मोदी

Fri, 28 Dec 2018 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कर्जा माफी पर कांग्रेस की घेराबंदी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया है। जयराम सरकार का एक साल पूरा होने पर धर्मशाला में जन आभार रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की पीठ पर छुरा घोंपा है। वन रैंक वन पेंशन पर सेना के जवानों का मजाक उड़ाने वाली कांग्रेस अब सियासी फायदे के लिए किसानों से झूठ बोल रही है।
विज्ञापन


कर्जा माफी का वादा करके सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने पंजाब और कर्नाटक में किसानों के साथ धोखा किया है। चुनाव जीतने के लिए देश के जवान और किसान की पीठ में छुरा घोंपने का खेल कब तक चलेगा।

धर्मशाला के पुलिस मैदान में वीरवार को विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विरोधियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि चोरों को अब चौकीदार से डर लगने लगा है। 

विज्ञापन

चौकीदार सोने को तैयार नहीं

उन्हें पता लग गया है कि चौकीदार सोने को तैयार नहीं है। ऐसे में उनकी नींद हराम हो गई है। पीएम ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में सरकारी खजाने को लूटा गया।

करीब छह करोड़ लोगों को कागजों में फर्जी तरीके से दर्शाकर खजाने से नब्बे हजार करोड़ रुपये लूट लिए गए, लेकिन चौकीदार अब किसी को छोड़ने को तैयार नहीं है। खजाने की लूट के खिलाफ जो लड़ाई छेड़ी है, मोदी उसे छोड़ने वाला नहीं।

दुकान बंद होने के कारण चोर अब चौकीदार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए महज 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कर जवानों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें