बुधवार दोपहर 12 बजकर 18 मिनट। शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान। मालरोड के दोनों ओर भारी जन सैलाब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फूलों की वर्षा के बीच मोदी जी को जयश्री राम के नारे। कुछ इसी अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो निकला। यह रोड शो रिज मैदान से शेरे पंजाब तक निकाला गया।
इस दौरान हर कोई प्रधानमंत्री के दीदार को बेताब था। पीएम भी मालरोड के दोनों ओर खड़े और घरों और दुकानों की छतों पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते आगे बढ़ रहे थे। मोदी के हाथ हिलाने पर समर्थक और जोश के साथ नारे लगा रहे थे। जैसे-जैसे पीएम का काफिला आगे बढ़ता जा रहा था, समर्थक भी पूरे जोश के साथ नारे लगा रहे थे।