फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Rally: बंटेंगे डेढ़ लाख निमंत्रण पत्र, पड्डल में लगेंगी 75 हजार कुर्सियां

Fri, 16 Sep 2022 08:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल में विधानसभा चुनावों का शंखनाद करने आ रहे हैं। रैली में एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर पड्डल मैदान का निरीक्षण किया और तैयारि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक पड्डल मैदान मंडी में 24 सितंबर को पीएम मोदी की महा गर्जना रैली के लिए प्रदेश भर में करीब डेढ़ लाख निमंत्रण पत्र बांटे जाएंगे। सभा स्थल में 75 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। आईकार्ड भी बांटे जाएंगे। आईकार्ड में रैली में भाग लेने वाले युवाओं की उम्र इंगित की जाएगी। 40 साल से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को पड्डल मैदान में एंट्री नहीं मिलेगी। हर युवा की डिजिटल वेरिफिकेशन होगी। 

विज्ञापन


रैली में एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। पीएम मोदी हिमाचल में विधानसभा चुनावों का शंखनाद करने आ रहे हैं। रैली के लिए भाजयुमो पूरे प्रदेश में करीब तीन लाख झंडे, पोस्टर और स्टिकर बूथ स्तर पर बांटेगा। 

17 संगठनात्मक जिलों से युवा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ियों में भाजपा के झंडे और स्पीकर लगाने के विशेष आदेश जारी हुए हैं। 7,881 बूथों में रैली की तैयारियां चल रही हैं। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अभी तक 5,205 बूथों में जाकर युवाओं को रैली के लिए निमंत्रण दिया है। 
विज्ञापन


भाजयुमो के प्रभारियों, सह प्रभारियों की घोषणा
भाजयुमो ने शुक्रवार को युवा विजय संकल्प रैली के प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा कर दी है। जसवां परागपुर के भाजयुमो के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अचल पठानिया को प्रभारी, मंडी के ज्योति, राकेश शर्मा और पंकज शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि 912 विस्तारक रैली को सफल बनाने में जुटे हैं।

1.5 करोड़ तक आएगा खर्चे, 75 लाख भाजयुमो जुटाएगा कूपन से
रैली में करीब एक से डेढ़ करोड़ का खर्च का अनुमान है। भाजयुमो 75 लाख कूपन से अपने स्तर पर जुटाएगा। इसके लिए सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया है। बाकी खर्च पार्टी फंड से खर्च करने की बात कही जा रही है। 

सेपू बड़ी, कुल्लू शॉल और हिमाचली टोपी देने की तैयारी
प्रधानमंत्री पसंदीदा सेपू बड़ी का स्वाद भी चखेंगे। उनके लिए सेपू बड़ी खास तौर पर पैक करने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। कुल्लू शॉल, हिमाचली टोपी के अलावा फ्रेम में जड़े देव मुखौटा देने पर भी विचार चल रहा है। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि क्या दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें