प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोल्ड ड्रिंक के लिए सेब खरीद की नई नीति का भी शिमला में एलान कर सकते हैं। इस मामले को शिमला के भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान में ला रहे हैं। मंडी रैली के दौरान भी प्रधानमंत्री ने हिमाचल के बागवानों को फलों के विपणन में राहत दिलाने के लिए ऐसे किसी प्रावधान का संकेत दिया था। इससे लंबे समय से आयात शुल्क बढ़वाने का मामला उठा रहे बागवानों को राहत मिल सकती है।
हिमाचल के बागवानों की सबसे बड़ी समस्या मंडियों में सेब की फसल को अच्छे दाम दिलवाना है। देश भर की मंडियों में विदेशी सेब के अटे पड़े रहने से सेब की फसल को अच्छे रेट इसीलिए ही नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में हिमाचल के सेब बागवान लंबे अरसे से आयात शुल्क को बढ़वाने का मामला उठा रहे हैं। वर्तमान में सेब की फ सल पर आयात शुल्क करीब 50 फीसदी है।