फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: टांडा, ऊना और मंडी में बनेंगे क्रिटिकल केयर ब्लॉक, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास

Sun, 25 Feb 2024 10:58 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट से हिमाचल प्रदेश के तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इन तीन ब्लॉक पर 17.36 करोड़ प्रत्येक पर खर्च होंगे। एक ब्लॉक में छह फ्लोर का भवन बनेगा, जिसमें 50 बेड की सुविधा होगी। 
 
विज्ञापन
क्रिटिकल केयर ब्लॉक का ऑनलाइन शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के राजकोट से कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज, मंडी के नेरचौक और ऊना के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का वर्चुअली शिलान्यास किया। उन्होंने मंडी, हमीरपुर व शिमला के लिए तीन खाद्य सुरक्षा परीक्षण मोबाइल प्रयोगशाला लैब को भी हरी झंडी दिखाई। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार मिलेगा। इस ब्लॉक में आपातकाल में मिलने वाली सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेरचौक मेडिकल काॅलेज के सभागार में बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की और इन सौगातों के लिए पीएम का आभार जताया।

विज्ञापन


जनसमूह को संबोधित करते हुए जयराम ने कहा कि पीएम मोदी व केंद्र सरकार ने बिना भेदभाव हिमाचल प्रदेश को तेजी से उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया यहां आए थे तो उनसे क्रिटिकल केयर ब्लॉक की मांग की थी, जिसका पीएम मोदी ने शिलान्यास किया है। उन्होंने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब का अवलोकन किया और विभागीय सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर से लैब की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। इस लैब के जरिये मौके पर कई तरह फूड सैंपल की जांच हो पाएगी और रिपोर्ट भी तुरंत मिलेगी। करीब डेढ़ करोड़ की तीन मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब तीन जिलों के लिए होंगी।

 इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा, सुंदरनगर के विधायक राकेश जंबाल, नाचन के  विधायक विनोद कुमार, विधायक इंद्र सिंह गांधी, सुरेंद्र शौरी, दलीप ठाकुर, डॉ जनकराज, दीपराज, जीतराम कटवाल, संयुक्त सचिव स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ई. रॉबर्ट सिंह, भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, मेयर मंडी वीरेंद्र भट्ट, कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ राजेश भवानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें